September 10, 2026 01:37:00
रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला:थी, देरी से पहुंची एंबुलेंस

रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला:थी, देरी से पहुंची एंबुलेंस

May27,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शेरपुर चौक के पास तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार ट्रॉली के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर प्लेट के चल रही थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई ने कहा कि मामले में नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद चश्मदीद बिंदर ने बताया कि वह शेरपुर चौक पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन्हें हादसे की जानकारी मिली। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद न तो एंबुलेंस समय पर पहुंची और न ही तुरंत कोई मदद मिली। बाद में वह निजी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल व्यक्ति दम तोड़ चुका था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और प्रशासन करीब 45 मिनट देरी से घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

A-Tractor-Trolley-Coming-From-The-Wrong-Side-Crushed-A-Cyclist-The-Ambulance-Arrived-Late

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026