September 10, 2026 04:10:56
ब्रेकिंग न्यूज – अब पंजाब में भी नीले ड्रम का खौफ, पटियाला में ड्रम में युवती की लाश मिली, बॉडी पैक

ब्रेकिंग न्यूज – अब पंजाब में भी नीले ड्रम का खौफ, पटियाला में ड्रम में युवती की लाश मिली, बॉडी पैक कर लाल रंग का ढक्कन लगाया

May27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पटियाला में मंगलवार को नीले ड्रम में मिली युवती के शव की आज पहचान हो गई है। युवती का परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है, लेकिन मौजूदा समय में पटियाला के पंजाबी बाग में रह रहा है। हालांकि, युवती की हत्या की वजह और कातिल के बारे में पुलिस अभी पता नहीं कर पाई है। पटियाला में अर्बन एस्टेट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया है कि आज लड़की की शिनाख्त हो गई है। यह संतलाल की बेटी थी। इसका नाम नेहा है। यह लड़की 3 दिनों से लापता थी, जिसकी सूचना परिजन ने थाना सिविल लाइंस में दी थी। वहां इन्होंने शिकायत देकर बयान दर्ज करवाया था। अब लड़की के परिजन के साथ तालमेल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पटियाला की रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम में युवती का शव मिला मिला था। हत्यारों ने शव को ड्रम के अंदर ठूंसा और ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। युवती के एक हाथ पर "नेहा" लिखा हुआ था, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का टैटू बना था। इस टैटू के अंदर अंग्रेजी के अक्षर 'N' और 'A' गुदे हुए हैं। युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान भी हैं। शव को राजिंदरा अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस को शक है कि प्रेम संबंधों के चलते युवती का कत्ल कर ड्रम में पैक कर फेंका गया है। कत्ल भी दूसरी जगह किया गया और लाश को ड्रम में पैक करने के बाद कार में डालकर यहां फेंका गया है।

    कचरा उठाने वाले ने डेडबॉडी देखी: पटियाला पुलिस के जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया है कि मंगलवार सुबह करीब सवा 5 बजे थाना अर्बन एस्टेट, पटियाला को टेलीफोन से एक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक ड्रम पड़ा है, जिसमें किसी इंसान की लाश दिखाई दे रही है। ASI गुरविंदर सिंह ने बताया कि कचरा उठाने वाले व्यक्ति ने ड्रम को खोलकर चेक किया तो उसमें डेडबॉडी मिली। उसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    उम्र 15 से 20 साल: सूचना के मिलते ही ASI अमनदीप सिंह, खुद SHO और पुलिस की पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर जब जांच की गई तो ड्रम के अंदर से एक लड़की की लाश है। उसकी उम्र लगभग 15 से 20 साल के बीच प्रतीत होती थी। लड़की के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में नेहा नाम का टैटू बना हुआ है। दाएं हाथ पर NA लिखा है और साथ में एक दिल का टैटू छपा हुआ है।

    चेहरे पर खरोंच के निशान: पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौत का असली कारण तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि जिस प्लास्टिक के ड्रम में यह लाश मिली है, वह नीले रंग का है और उसका ढक्कन लाल रंग का है। मृतका के चेहरे पर एक-दो खरोंच के निशान हैं। इसके अलावा उसके हाथ पर भी खून का निशान मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने वैज्ञानिक तरीके से सबूतों की बारीकी से जांच की है।

    शव को मॉर्च्युरी में रखवाया: शव को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने वायरलेस के जरिए पूरे पंजाब में सूचना जारी कर दी थी, ताकि अगर राज्य में कहीं भी कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो, तो उससे मिलान कर शव की शिनाख्त की जा सके।

    ड्रम आधी रात को फेंकने का अनुमान: उन्होंने बताया कि जहां शव मिला है वह डीसीडब्ल्यू के पास एक सुनसान इलाका है, इसलिए पुलिस का अनुमान है कि ड्रम को आधी रात या उसके बाद वहां फेंका गया है। अधिकारी ने बताया कि उस जगह के दोनों तरफ तो कैमरे लगे हैं, लेकिन बीच में कोई कैमरा नहीं है।

    पुलिस CCTV खंगाल रही: पुलिस अलग-अलग टीमों का गठन कर आसपास के इलाके के सभी CCTV को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह लाश यहां तक कैसे पहुंची? अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि CIA और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीमें मुस्तैदी से काम कर रही हैं और जल्द ही इस मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।

Breaking-News-Now-The-Fear-Of-The-Blue-Drum-Has-Spread-To-Punjab-As-Well-A-Young-Womans-Body-Was-Found-In-A-Drum-In-Patiala-The-Body-Was-Packed-And-A-Red-Lid-Was-Placed-On-It



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026