September 11, 2026 07:24:43
पंजाब में शादी के खाने से हुई फूड पॉइजनिंग, 81 लोग बीमार, अस्पतालों में भर्ती, सेतह विभाग ने लिए खान

पंजाब में शादी के खाने से हुई फूड पॉइजनिंग, 81 लोग बीमार, अस्पतालों में भर्ती, सेतह विभाग ने लिए खाने के सैंपल

May27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। संगरूर के मूनक में एक दिन पहले शादी समारोह में खाना खाने से फूड पॉइजनिंग होने से कई लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को संगरूर के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी दाखिल किया गया। सेहत विभाग ने मूनक में शादी समारोह में परोसे गए खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में जिसने भी खाना खाया अचानक उन्हें उल्टी दस्त होने लग गए और लोग अस्पताल जाने लगे। मामला तब सामने आया जब सरकारी अस्पताल में 81 लोग इलाज के लिए पहुंच गए। बीमार लोगों का कहना है कि कई लोग हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों में भी दाखिल हुए हैं। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा भी मौके पर पहुंचे। बाद में पंजाब सरकार के मंत्री बरिंदर गोयल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीमार लोगों का हालचाल जाना। लोगों ने बताया कि यह समागम मंगलवार दोपहर में एक धर्मशाला में था। जहां खाना खाने के बाद लोग बीमार हुए।

धिकारियों को 24 घंटे निगरानी के सख्त निर्देश

कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर कुमार गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन संगरूर, एसडीएम और अन्य अधिकारियों को तुरंत अस्पताल पहुंचकर मरीजों का सही इलाज कराने और हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक पूरा इलाज नहीं हो जाता, तब तक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी 24 घंटे पल-पल की स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों के इलाज में तेजी लाई गई है और विभिन्न शहरों से डॉक्टरों की टीमों को बुलाकर हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए कुछ मरीजों को संगरूर रेफर भी किया गया है।

Food-Poisoning-Caused-By-Wedding-Food-In-Punjab-81-People-Fall-Ill-And-Are-Hospitalized-The-Health-Department-Collects-Food-Samples



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं