September 11, 2026 04:44:41
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में तलब, व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा, Aap विधायकों को भेड़-बकर

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में तलब, व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा, Aap विधायकों को भेड़-बकरी कहा था; Bjp जॉइन कर चुकीं

May27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब।  आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को मोगा की अदालत से झटका लगा है। अदालत ने उन्हें मानहानि के मामले में 10 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। यह केस मोगा से आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने दायर किया था। यह मानहानि का मामला स्वाति मालीवाल द्वारा पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। मालीवाल ने आप विधायकों को भेड़-बकरी कहा था। इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में घमासान मच गया। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसी अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना गलत है, क्योंकि इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है। इस बयान से विधायकों की छवि धूमिल हुई है। इससे पहले 19 मई को मोगा अदालत में सुनवाई हुई थी। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा अदालत में पेश हुईं और अपने पक्ष से जुड़े तथ्यों को अदालत के सामने रखा।

28 अप्रैल को भाजपा जॉइन की थी

28 अप्रैल को मालीवाल ने दिल्ली में भाजपा पार्टी जॉइन की थी। इसके अलावा राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और राजेंद्र गुप्ता भी भाजपा में शामिल हुए थे। स्वाति मालीवाल ने कहा था कि उन्होंने 2006 से केजरीवाल के साथ काम किया, हर आंदोलन में साथ दिया, लेकिन बाद में उनके साथ पार्टी में दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में उनके साथ मारपीट कराई गई और FIR वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया।

Rajya-Sabha-Mp-Swati-Maliwal-Summoned-To-Court-To-Appear-In-Person-Called-Aap-Mlas-Sheep-And-Goats-Has-Joined-Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं