पंजाब। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के संघर्षों और विवादों के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला और दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मशहूर अंडरग्राउंड पंजाबी रैपर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी लोंगिया ने अपनी ही उंगली काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। फिलहाल, रैपर का यह आत्मघाती और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भीतर कलाकारों के मानसिक तनाव पर एक नई बहस छेड़ दी है।
वीडियो में गोपी लोंगिया ने बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज में कहा कि लोग लंबे समय से उन पर और उनके काम पर उंगलियां उठाते आ रहे हैं। इसी से तंग आकर उन्होंने अब उसी उंगली को काट दिया है और इसे एक 'उपहार' की तरह याद रखेंगे। रैपर ने आगे एक हैरान करने वाला दावा करते हुए कहा कि वह इस कटी हुई उंगली का एक लॉकेट बनवाएंगे और उसे अपने गले में पहनेंगे। उनका कहना है कि जब भी वह इस लॉकेट को देखेंगे, यह उन्हें याद दिलाएगा और सवाल करेगा कि आखिर लोगों को उनके बारे में इतनी नकारात्मक बातें करने की जरूरत क्यों पड़ी।
कड़वा सच: बोले- लोगों के लिए लड़ा लोगों ने ही दर्ज दिया
इस खौफनाक कदम को उठाते हुए रैपर ने म्यूजिक इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई, अपने सात साल के लंबे संघर्ष और पंजाब के सामाजिक मुद्दों को उठाने के बदले मिले दर्द को बयां किया है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों की मुद्दे पर उंगली उठाता रहा हूं। लोग उनपर उंगली उठाते रहे। रैपर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और सिस्टम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने रैप म्यूजिक से जो भी पैसा कमाया, उसका इस्तेमाल हमेशा स्थानीय रैप को बढ़ावा देने और पंजाब के गंभीर मुद्दों को उठाने में किया। उन्होंने अपने गानों के जरिए पंजाब के दर्द और यहाँ की जमीनी हकीकत को बेबाकी से दर्शाया, लेकिन इसके बदले में उन्हें इंडस्ट्री द्वारा दरकिनार कर दिया गया और पंजाब के बड़े मंचों से दूर कर दिया गया। अपनी आर्थिक और मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने दर्द बयां किया कि अब उनके पास पहले जैसा जुनून और पैसा नहीं बचा है। उन्होंने एक गहरी बात कहते हुए कहा, "लोग कहते हैं कि सच सुनना तकलीफ देता है, लेकिन मैं कहता हूं कि सच बोलना भी तकलीफ देता है।"
Punjabi-Rapper-Cuts-Off-His-Finger-Says-About-Struggles-In-The-Industry-Even-Speaking-The-Truth-Hurts-I-Will-Remember-It-As-A-Gift