लुधियाना। शिमलापुरी इलाके के जनता नगर स्थित मकान में से शनिवार दोपहर को पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की लाशें बरामद की है। सूचना मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों की लाशें कब्जे में ले ली है। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के नाम से हुई। अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। दरअसल, पिछले दो दिन से दंपति को किसी ने नहीं देखा था। शनिवार को काफी बदबू आने के कारण इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़कर घर में एंट्री की तो लाशें बरामद हुई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह और हरमीत कौर को दो दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते देखा गया था। उस समय तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था। शुक्रवार और शनिवार को जब दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला और न ही गली में दिखाई दिया, तो लोगों को लगा कि वे घर के भीतर ही होंगे। लेकिन दोपहर को बदबू फैलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
The-Bodies-Of-An-Elderly-Couple-Were-Recovered-From-Their-Home-In-Janta-Nagar-The-Cause-Was-Revealed-After-A-Foul-Smell-Was-Detected-And-Police-Are-Investigating