September 11, 2026 03:44:36
पंजाब के प्राइवेट अस्पताल में धमाका, खिड़कियों-दरवाजों के शीशे टूटे, रंगदारी न देने पर मिली धमकियां

पंजाब के प्राइवेट अस्पताल में धमाका, खिड़कियों-दरवाजों के शीशे टूटे, रंगदारी न देने पर मिली धमकियां

Jun2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर एक बार फिर से हमला हुआ है। मंगलवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा अस्पताल पर जोरदार धमाका हुआ। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बाद से स्थानीय डॉक्टरों और व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस फुटेज में एक संदिग्ध युवक काफी समय तक अस्पताल के आस-पास घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान करने में जुट गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा। हालांकि, ग्रनेड फैंकने का कोई सीसीटीवी फुटेज फिल्हाल सामने नहीं आया है।

तीसरी बार निशाना बना मुल्तानी अस्पताल

उल्लेखनीय है कि कलानौर के इस मुल्तानी अस्पताल के डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। फिरौती न देने को लेकर इस अस्पताल पर पहले भी दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग हो चुकी है। पिछली दोनों घटनाओं में भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के बावजूद यह तीसरा बड़ा हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में लगा दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमें भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

Explosion-At-Private-Hospital-In-Punjab-Shattering-Windows-And-Doors-Threats-Received-For-Not-Paying-Extortion-Money

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं