लुधियाना। कन्फेक्शनरी कारोबारी खुशबीर सिंह की उनकी मॉडल टाउन स्थित उनकी निर्माणाधीन कोठी से फंदे पर लटकती लाश बरामद हुई है। थाना मॉडल टाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान सलेम टाबरी इलाके के लक्ष्मीपुरी मोहल्ले के रहने वाले खुशबीर सिंह के रुप में हुई है। परिवार मुताबिक देर शाम तक खुशबीर सिंह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने उनके दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मॉडल टाउन स्थित निर्माणाधीन कोठी में काम कर रहे ठेकेदार और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि खुशबीर सिंह की कार कोठी के बाहर खड़ी थी, लेकिन वह दिखाई नहीं दे रहे थे। तलाश के दौरान उनका शव कोठी के अंदर मिला। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मौके से एक अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसके अलावा खुशबीर सिंह का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में लुधियाना और हरियाणा के कुछ लोगों के नाम लिखे गए हैं। हालांकि नोट में क्या लिखा है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
A-Confectionery-Businessman-In-Ludhiana-Committed-Suicide-Under-Suspicious-Circumstances-His-Body-Was-Found-Hanging-From-A-Noose-In-A-House-Under-Construction-And-A-Suicide-Note-Was-Found