September 11, 2026 03:44:51
500 रुपए कैश न देने पर दुकानदार को मारी तलवारें, गुगल पे करके कैश मांग रहे थे बदमाश

500 रुपए कैश न देने पर दुकानदार को मारी तलवारें, गुगल पे करके कैश मांग रहे थे बदमाश

Jun4,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में इस्लामिया स्कूल के पास एक्टिवा सवार दो युवकों द्वारा कैश पैसे न देने पर एक दुकानदार पर हमला कर दिया गया। उन्होंने दुकानदार से पहले बहस की। फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीच बाजार तलवारें और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। थाना डिवीजन तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान के वर्कर विजय ने बताया कि काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर 2 युवक यहां पहुंचे। आते ही एक युवक ने मालिक बंटी से 500 रुपए गूगल पे करने को कहा और बदले में कैश देने की बात कही। बंटी ने यह कहते हुए साफ मना कर दिया कि उसके पास फिलहाल कैश उपलब्ध नहीं है। इसी मामूली सी बात पर युवक भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक हमलावर ने तैश में आकर दातर निकाल लिया, जबकि दूसरे ने दुकान पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लोगों व बदमाशों के बीच करीब एक मिनट तक हाथापाई और झड़प होती दिख रही है।

Shopkeeper-Attacked-With-Swords-For-Refusing-To-Pay-Rs-500-In-Cash-Miscreants-Were-Demanding-Cash-Through-Google-Pay

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं