September 10, 2026 03:44:49
पंजाब में एक और प्रेम कहानी में हुआ मर्डर, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पहले माना थ

पंजाब में एक और प्रेम कहानी में हुआ मर्डर, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पहले माना था सामान्य मौत, मां के बयान से खुली पोल, पुलिस कर रही मामले की जांच

Jun5,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। संगरूर जिले के मीमसा गांव में जगतार सिंह की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सामान्य मौत माना था, लेकिन मृतक की मां के बयान के बाद हत्या का खुलासा हुआ। इस मामले में जगतार सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर पर अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। थाना सदर धुरी के अंतर्गत आने वाले मीमसा गांव में लगभग 38 वर्षीय जगतार सिंह की मौत के बाद, पुलिस ने पहले उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के बयान के आधार पर धारा 194 BNSS के तहत सामान्य मौत की कार्रवाई की थी। हालांकि, मृतक की बुजुर्ग मां सुरजीत कौर ने पुलिस के सामने आकर सनसनीखेज बयान दिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

मां के बयान से खुली पोल

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के मलेरकोटला के भोगीवाल गांव के सुखवीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। आरोप है कि मनप्रीत कौर ने अपने प्रेमी सुखवीर सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर जगतार सिंह की हत्या को अंजाम दिया। थाना मुख्य अफसर इंस्पेक्टर करनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जगतार सिंह की हत्या किस तरीके से की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच तेज कर दी गई है और इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Another-Love-Story-In-Punjab-Involves-Murder-A-Woman-Along-With-Her-Lover-Killed-Her-Husband-Initially-The-Death-Was-Considered-A-Natural-Death-But-The-Mothers-Statement-Revealed-The-Truth-Police-Are-Investigating-The-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026