लुधियाना। सराफा बाजार में एक महिला चोर ने पीएस ज्वेलर की दुकान को निशाना बनाते हुए चांदी की चेन चोरी की और बैग में डालकर फरार हो गए। वारदात के समय ज्वेलर दुकान पर नहीं था। दुकान पर उसके दो बच्चे मौजूद थे। जिसका फायदा उठाकर महिला ने वारदात कर दी। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान के मालिक संजीप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह महज 2 मिनट के लिए दुकान के पीछे बाथरूम गए थे। दुकान के काउंटर पर उस समय उनके दो छोटे बच्चे अकेले मौजूद थे। बच्चों को अकेला देखकर महिला ने इसे एक सही मौका समझा और अपने छोटे बच्चे की आड़ लेकर दुकान के अंदर दाखिल हो गई। दुकान में घुसते ही महिला ने बच्चों से काउंटर में रखी चांदी की चेन दिखाने को कहा। जैसे ही बच्चों ने चेन निकाली महिला ने पलक झपकते ही उसे अपने पास मौजूद थैले में डाल लिया। इसके बाद उसने अपनी चालाकी जारी रखते हुए बच्चों से और चेन दिखाने की मांग की। बच्चों ने जब दूसरी चेन दिखाई, तो महिला ने उसे भी एक लिफाफे में डाल लिया और फरार हो गई।
A-Woman-Stole-A-Jewellery-Chain-From-A-Ludhiana-Shop-Put-It-In-A-Bag-And-Fled