पंजाब। पंजाब के अबोहर में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुभाष नगर निवासी करन के रूप में हुई है। घटना के बाद, आज जब करन का शव चंडीगढ़ से अबोहर पहुंचा, तो परिजनों और वाल्मीकि समाज ने अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के दोषियों को फांसी देने और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की मां लगातार पुलिस प्रशासन से हत्यारोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रही थीं। इस दौरान वार्ड पार्षद गुरजंट सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद थे। यह घटना गत दिवस रात करीब 11 बजे सुभाष नगर गली नंबर 4 में करन के घर के निकट हुई थी। कुछ युवकों ने करन को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सिटी टू पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को काबू कर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।
बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर
मृतक की भाभी शिखा पावनी पत्नी अर्जुन के अनुसार, इस घटना में कार्तिक उर्फ डाकू निवासी ठाकर आबादी, हाल आबाद हीरांवाली सादुलशहर, राहुल उर्फ बुल्ली निवासी अजीमगढ़ और सुमित उर्फ भीम निवासी ठाकर आबादी गली नंबर 13 अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बाइकों पर आए थे। उन्होंने तेजधार हथियारों से करन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि इस हत्याकांड में शामिल 2-3 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
3 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कल ही उनकी पुलिस टीम चंडीगढ से मृतक के शव को देर रात अबोहर आई है। अब उनकी टीम पकड़े गए तीनों युवकों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ करेगी। परिजनों ने पहले 3 लोगों के नाम बताए थे उसके हिसाब से तीनों को काबू कर लिया है उन्होंने कहा कि परिवार जिन अन्य आरोपियों का नाम बताएगी उनको भी काबू कर पूछताछ की जाएगी। थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक की भाभी शिखा के बयानों पर उक्त तीनों युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 331 (6), 118 (1), 115 (2), 324 (4), 3 (5) के तहत मुकदमा नंबर 102 दर्ज कर लिया है।
Incidents-Stemming-From-Election-Related-Rivalry-Have-Begun-In-Punjab-A-Young-Man-Has-Been-Murdered-And-Three-Accused-Arrested-Family-Members-Staged-A-Protest-At-The-Hospital-Demanding-The-Death-Penalty-For-The-Accused