September 10, 2026 01:35:50
ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन का भंडाफोड़, कारोबारियों ने गलत दस्तावेज पेश क

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन का भंडाफोड़, कारोबारियों ने गलत दस्तावेज पेश कर सरकार को चूना लगाने का किया प्रयास, तीन पर केस दर्ज

Jun9,2026 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा।
लुधियाना। लुधियाना में फर्जी दस्तावेजों और गलत तथ्यों के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन हासिल करने के मामलों में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की शिकायत पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित फर्मों ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने के लिए विभाग के समक्ष भ्रामक एवं गलत जानकारी प्रस्तुत की, जिसके आधार पर अब पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले मामले में थाना शिमलापुरी पुलिस ने M/s M.K. Traders (GSTIN: 03CNAPM5011L1ZC) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत राज्य कर अधिकारी की ओर से दी गई। जांच के दौरान पाया गया कि फर्म ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने के लिए विभाग के समक्ष गलत और मनगढ़ंत तथ्य पेश किए। 

Pal Enterprises पर भी कार्रवाई

थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने M/s Pal Enterprises (GSTIN: 03LWSPS4404B1ZF) के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि फर्म के GST रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों में गंभीर अनियमितताएं थीं। विभाग का आरोप है कि गलत जानकारी देकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Waheguru Industries भी जांच के घेरे में

इसी प्रकार M/s Waheguru Industries (GSTIN: 03GPLPP5070M1ZD) के खिलाफ भी थाना डिवीजन नंबर-6 में मामला दर्ज किया गया है। राज्य कर विभाग की जांच में पाया गया कि फर्म ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान वास्तविक तथ्यों को छिपाकर और गलत जानकारी देकर जीएसटी नंबर हासिल किया। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टैक्स लाभ लेने के लिए ठगी

राज्य कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से फर्जी कारोबार दिखाने, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत लाभ लेने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने की आशंका के मद्देनजर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस और कर विभाग अब संबंधित फर्मों के दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और कारोबारी गतिविधियों की जांच कर रहे है। इन तीनों मामलों के सामने आने के बाद लुधियाना में फर्जी जीएसटी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दे की एक दिन पहले भी 9 कंपनियों पर जीएसटी विभाग की ओर से बोगस बिलिंग और अन्य मामलों को लेकर पुलिस एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Breaking-News-Fake-Gst-Registration-Racket-Busted-In-Ludhiana-Traders-Attempted-To-Defraud-The-Government-By-Submitting-Forged-Documents-Cases-Registered-Against-Three-Individuals



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026