यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना पुलिस ने शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उपकार नगर स्थित केजी गेस्ट हाउस के अंदर छापेमारी कर छह लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सदर पुलिस ने विनय कुमार, अमित चावला, गुरदीप सिंह, पंकज, गुरपाल सिंह और भारत भूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि केजी गेस्ट हाउस में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विनय कुमार, अमित चावला, गुरदीप सिंह, पंकज, गुरपाल सिंह और भारत भूषण को जुआ खेलते हुए काबू कर लिया। मौके से पुलिस ने जुए में इस्तेमाल हो रहे ताश के पत्ते तथा 1 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने इस दौरान होटल मालिक नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से जुआ चल रहा था या नहीं तथा इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Six-People-Arrested-For-Gambling-At-Kg-Guest-House-1-Lakh-In-Cash-Seized
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)