लुधियाना। लुधियाना के खन्ना में श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे बाइक सवार युवक खड्डे से टककराकर गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक अपने 30 साथियों के साथ जा रहा था। यह मृतक की पहचान हैबोवाल निवासी 23 वर्षीय जितेंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लुधियाना से करीब 30 युवक बाइकों पर श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि खन्ना के मंजी साहिब के पास जीटी रोड पर सड़क में गड्ढे के कारण जितेंदर सिंह की बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंदर की गर्दन पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जितेंदर सिंह पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और एक साधारण परिवार से संबंध रखता था। उसका परिवार कई वर्षों से किराए के मकान में रह रहा था। जितेंदर कम उम्र से ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां संभाल रहा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसने पिछले कुछ वर्षों में पैसे जोड़कर अपने माता-पिता के लिए एक छोटा घर बनाने का सपना देखा था। परिवार के अनुसार, नए घर का निर्माण कार्य अभी जारी था। जितेंदर का यह सपना उसके निधन के साथ अधूरा रह गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)