September 10, 2026 01:05:15
जैन मंदिर में चोरी:चांदी की मूर्ति-बर्तन और कैश ले गए चोर, पहचान छिपाने के लिए Dvr भी उखाड़ी

जैन मंदिर में चोरी:चांदी की मूर्ति-बर्तन और कैश ले गए चोर, पहचान छिपाने के लिए Dvr भी उखाड़ी

Jun18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना|  जैन मंदिर में घुसकर दो अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति, पूजा के बर्तन, गल्ले में रखा कैश और सीसीटीवी का डीवीआर ले गए। मामला पीएयू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंज पीर रोड स्थित सूरिया विहार का है। वारदात 13 और 14 जून 2026 की दरमियानी रात को हुई। जैन मंदिर की देखरेख श्री शरियांस वल्लभ जैन सेवा सोसाइटी द्वारा की जाती है। सोसाइटी के प्रधान सुधीर जैन (61 वर्ष) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुए।

चोरों ने मंदिर में घुसकर भगवान की एक कीमती चांदी की मूर्ति, पूजा-अर्चना में इस्तेमाल होने वाली 20 चांदी की प्लेटें, 20 छोटी चांदी की कटोरियां और 4 बड़े कटोरे चोरी कर लिए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की गोलक तोड़कर उसमें रखी करीब 10 से 15 हजार रुपए की नकदी भी निकाल ली।

शिकायतकर्ता सुधीर जैन के बयानों के आधार पर थाना पीएयू (PAU) की पुलिस ने 17 जून को अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4) और 305 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई (ASI) अमरीक सिंह कर रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

Theft-At-Jain-Temple-Thieves-Made-Off-With-Silver-Idols-Vessels-And-Cash-Also-Tore-Out-The-Dvr-To-Conceal-Their-Identities

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026