लुधियाना। लुधियाना के वेटगंज में जैकेट बनाने वाली एमजे व्यास चार मंजिला फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई और कारीगर बाहर भाग गए। मालिकों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हैं। अभी तक 10 फायर टेंडर बुझाने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार में शाम को करीब सवा पांच बजे दूसरी मंजिल पर आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग दूसरी मंजिल से तीसरी व चौथी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक अभी इस मामले में कुछ भी बात नहीं कर रहा है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आग की सूचना मिली तो तुरंत फायर टेंडर मौके पर भेजे और बचाव कार्य शुरू किए। उनका कहना है कि गलियां तंग होने के कारण आग बुझाने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।
Breaking-News-Fire-At-A-Four-Story-Jacket-Factory-10-Fire-Tenders-Engaged-In-Dousing-The-Flames
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)