September 10, 2026 02:06:26
लुधियाना में प्रेमी जोड़े ने लगाई नहर में छलांग, रिश्तेदारों ने बाहर निकालकर पीटा, पर्चा दर्ज

लुधियाना में प्रेमी जोड़े ने लगाई नहर में छलांग, रिश्तेदारों ने बाहर निकालकर पीटा, पर्चा दर्ज

Jun19,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिधवां नहर के पास नीलों क्षेत्र में एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जहां एक अविवाहित प्रेमी जोड़े ने युवती के परिजनों से बचने के लिए सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। दोनों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक की दोबारा पिटाई कर दी। परिजनों से बचने के लिए जोड़े ने ये खौफनाक कदम उठाया। इस मामले में कूमकलां थाना पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कटानी कलां निवासी दीपी, सुखी, रवि और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।चंद्रा गांव निवासी 22 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी हरमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उन्हें देख लिया और उनका पीछा करना शुरू कर दिया। हरमनदीप के अनुसार, जब वे नीलों के पास सिरहिंद नहर के निकट पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली और उस पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए उसकी महिला मित्र ने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद उसने भी नहर में कूदकर जान बचाने की कोशिश की।

नहर से निकाला, फिर लोहे की रॉड से हमला

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को नहर से बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद भी हमला जारी रखा। हरमनदीप ने बताया कि आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर जबरन एक ऑटो-रिक्शा में बैठाकर कटानी कलां स्थित सिटी सेंटर ले गए, जहां उसकी फिर से पिटाई की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी मां को मौके पर बुलाया और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। जाते समय आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।

Lover-Couple-Jumps-Into-Canal-In-Ludhiana-Relatives-Pull-Them-Out-And-Beat-Them-Case-Registered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026