September 11, 2026 04:44:34
पंजाब में पकड़ी गई 162 करोड़ की  हेरोइन: बॉडर्र पार ड्रोन से भेजी थी खेप, विदेशी गैंगस्टर से जुड़े 3

पंजाब में पकड़ी गई 162 करोड़ की हेरोइन: बॉडर्र पार ड्रोन से भेजी थी खेप, विदेशी गैंगस्टर से जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार

Jun21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में सीमा पार से संचालित तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई कर अपराधियों की कमर तोड़ने का प्रयास किया है। एक ओर अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन के जरिए भेजी गई 27 किलो हेरोइन बरामद की गई। जिसकी इंटरनेशनल कीमत 162 करोड़ आंकी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन गुर्गों को हथियारों और कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घरिंडा क्षेत्र के पास सर्च अभियान के दौरान 27 किलो हेरोइन बरामद हुई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा पार से भेजी गई इस खेप को स्थानीय स्तर पर कौन प्राप्त करने वाला था और इसके तार किन तस्कर गिरोहों से जुड़े हैं। 


विदेशी गैंगस्ट से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार 

इसी बीच स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नशे और हथियारों की तस्करी से मिलने वाली आर्थिक मदद का उपयोग संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया जाता है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को पंजाब में सक्रिय तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही हैं।

Heroin-Worth-162-Crore-Seized-In-Punjab-Consignment-Sent-Via-Cross-Border-Drone-3-Accused-Linked-To-A-Foreign-Gangster-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं