September 10, 2026 04:01:10
पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:मां बोली- एक महीने से शोषण कर रहा था, बच्ची के पास मिले ₹50

पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:मां बोली- एक महीने से शोषण कर रहा था, बच्ची के पास मिले ₹50

Jun22,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना  |9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी पिछले करीब एक महीने से बच्ची को पैसे का लालच देकर गलत काम कर रहा था। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता महिला अंजू देवी (काल्पनिक) मूल निवासी छपरा (बिहार) ने बताया कि वह वर्तमान में लुधियाना के जीवन नगर स्थित गौरव बंसल के आंगन में किराए पर रहती है। उनके ही आंगन में रवीकेश पाल उर्फ मोती पाल रहता है।

रवीकेश मजदूर है और साल 2015 से लुधियाना में रह रहा है। उसके दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं। महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बड़ी बेटी को आरोपी रवीकेश के कमरे से बाहर निकलते हुए देख रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 जून 2026 को जब उन्होंने फिर से अपनी बेटी को आरोपी के कमरे के पास देखा, तो उसे बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान बच्ची के पास से 50 रुपए मिले। मां द्वारा सख्ती से पूछने पर बच्ची रोने लगी और उसके शरीर से खून निकलने की बात सामने आई। इसके बाद उसने आरोपी की कथित करतूत का खुलासा किया।

बच्ची ने बताया कि अंकल पिछले करीब एक महीने से उसे 20 से 50 रुपए का लालच देकर अपने कमरे में बुलाते थे और उसके साथ गलत काम (शारीरिक शोषण) करते थे। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं मानता था। 21 जून को भी आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रवीकेश पाल उर्फ मोती पाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी गई है।

Neighbor-Rapes-Minor-Mother-Says-He-Had-Been-Abusing-Her-For-A-Month-50-Found-With-The-Girl

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026