लुधियाना। खन्ना के गांव बूथगढ़ में नवविवाहित दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। परिवार ने भाभी पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खन्ना के गांव बूथगढ़ का रहने वाला 31 वर्षीय गुरकरमदीप सिंह पेशे से आर्किटेक्ट था। उसने करीब चार महीने पहले 23 वर्षीय जैसमीन नागरा से लव मैरिज की थी। आरोप है कि लगातार दबाव और तनाव के कारण गुरकरमदीप ने यह कदम उठाया। पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी भी सदमे में आ गई और उसने भी जहर खा लिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की मां सिंदरपाल कौर के अनुसार गांव की नवजोत कौर उर्फ दीप, जो रिश्तेदारी में गुरकरमदीप की भाभी लगती है, शादी के बाद भी उनसे संपर्क में थी। नवजोत कौर पैसे मांगकर गुरकरमदीप को ब्लैकमेल कर रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। गुरकरमदीप पिछले कुछ समय से तनाव में थे। जिसके चलते रविवार की रात शाम उसने घर में रखी जहरीली दवा निगल ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत के बाद पत्नी ने खाया जहर
पति की मौत की खबर सुनकर जैसमीन टूट गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह लगातार रो रही थी। कुछ समय बाद उसने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे सोमवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक की मां के बयान के आधार पर नवजोत कौर उर्फ दीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
Newlywed-Couple-Commits-Suicide-In-Ludhiana-They-Had-A-Love-Marriage-Four-Months-Ago-The-Husband-Consumed-Poison-And-The-Wife-Could-Not-Bear-The-Shock