September 10, 2026 01:05:40
ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में प्रिंसिपल की हत्या, मामला शकी, बेटे का कहना – बंधक बना की वारदात

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में प्रिंसिपल की हत्या, मामला शकी, बेटे का कहना – बंधक बना की वारदात

Jun29,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गांव जंडियाली में एक प्रिंसिपल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने कहा कि दो व्यक्ति घर में घुसे, फिर उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया। आरोपियों ने अर्धनग्न कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस को मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है। इकबाल सिंह अपने घर में ही स्कूल चलाते थे। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार देर रात 2 व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया और फिर दोनों के साथ मारपीट की। युवी का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बेटे के शोर करने पर पड़ोसी पहुंचे
युवी ने कहा कि उसके पिता इकबाल सिंह पेशे से वकील थे और अपने मकान में ही धालीवाल स्कूल नाम से एक शिक्षण संस्थान संचालित करते थे, जहां 8वीं कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाती है। घटना के बाद युवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और कई पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने के लिए भोपाल गई हुई हैं। उनके लौटने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। थाना जमालपुर की पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की असल वजह और आरोपियों की पहचान की जा सके।

Breaking-News-Principal-Murdered-In-Ludhiana-Case-Appears-Suspicious-Son-Claims-The-Crime-Was-Committed-After-Holding-The-Victim-Hostage

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026