September 10, 2026 01:07:36
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजाब में कड़े सुरक्षा प्रबंध, सेना-बीएसएफ़ और पुलिस चौकस, पैरामिलिट्री की 9 कं

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजाब में कड़े सुरक्षा प्रबंध, सेना-बीएसएफ़ और पुलिस चौकस, पैरामिलिट्री की 9 कंपनियां तैनात; शंभू से लेकर माधोपुर तक अलर्ट

Jun30,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, बीएसएफ और सिविल प्रशासन ने मिलकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जबकि पंजाब और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का मूवमेंट 1 जुलाई से ही शुरू होने की उम्मीद है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस बार सुरक्षा व्यवस्था में सेना, वायुसेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की स्थानीय तैनाती के साथ केंद्र की ओर से पंजाब को पैरामिलिट्री फोर्स की 9 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं। इन कंपनियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा रहा है, जबकि आने वाले दिनों में अतिरिक्त कंपनियां मिलने की संभावना है।

सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण और उन्नत हथियार प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था भी की जा रही है।

लंगर कमेटियों के प्रभारियों के साथ एसएसपी और डीआईजी स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों के ठहरने के लिए सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित इंतजाम जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कठुआ जिले में (लखनपुर/माधोपुर पार करने के बाद) किया गया है।

इसके बावजूद, यदि मौसम या किसी अन्य आपात स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को पंजाब में रोकना पड़ता है, तो पठानकोट में उनके रहने और खाने के लिए विशेष कंटिंजेंसी प्लान तैयार किया गया है।


श्रद्धालुओं के लिए 3-टियर सुरक्षा चक्र

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित माधोपुर बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए आधुनिक कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। यहां सीसीटीवी, शेड, शौचालय और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 7 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की गई हैं। कमांड सेंटर और संवेदनशील इलाकों में पंजाब पुलिस के जवानों के साथ-साथ सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान भी तैनात रहेंगे।


शंभू बैरियर से माधोपुर तक कड़ा पहरा

पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा एनएच-44 से ही करें। इसके लिए पटियाला के शंभू बैरियर से लेकर माधोपुर नाके तक सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा है।  जालंधर-पठानकोट रोड : जालंधर से पठानकोट रोड की बात करें तो हर टोल प्लाजा पर पुलिस टीमें तैनात हैं। 1 जुलाई यानि कल से हर टोल प्लाजा और विशेष नाकेबंदी पर पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स तौनात की जाएगी। इनमें मानसर और लदपालवां टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। इसके अलावा, मीरथल नाका और पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित चक्की पुल पर भारी डिप्लॉयमेंट रहेगा। जहां चैकिंग के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।  अमृतसर-पठानकोट रोड : सुरक्षा एजेंसियों के जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस रूट पर 15 से अधिक हाई सिक्योरिटी नाके लगेंगे। हर नाके पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। अमृतसर से लेकर पठानकोट गोल चौक तक पूरे रूट को बस पेट्रोलिंग और नाकों से कवर किया गया है। ताकि, असमाजिक तत्वों को रोका जा सके।  डीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना है कि बठिंडा, खन्ना, पटियाला और बरनाला से लुधियाना के रास्ते पठानकोट के माधोपर तक आने वाले सभी लिंक रोड्स पर भी कड़ा पहरा रहेगा।

Tight-Security-Arrangements-In-Punjab-For-The-Amarnath-Yatra-Army-Bsf-And-Police-On-High-Alert-With-Nine-Paramilitary-Companies-Deployed-Alert-Issued-From-Shambhu-To-Madhopur



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026