September 10, 2026 04:50:04
धागा कारोबारी हीरा सचदेवा पहली बार आए मीडिया के सामने, बोले – मेरा कोई बैंक खाता नहीं सीज, न ही ईडी

धागा कारोबारी हीरा सचदेवा पहली बार आए मीडिया के सामने, बोले – मेरा कोई बैंक खाता नहीं सीज, न ही ईडी ने कोई समन भेजा

Jul17,2026 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा

लुधियाना। लुधियाना के धागा व्यापारी हीरा सचदेवा पर कुछ दिन पहले ईडी द्वारा रेड की गई थी। वहीं दो दिन पहले उनके बैंक खाते एजेंसी द्वारा सीज करने की बात सामने आई थी। लेकिन अब हीरा सचदेवा की और से सामने आकर पहली बार मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा है। जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई को पूरे तरीके से नकार दिया है। उनका कहना है कि ईडी द्वारा उन पर किसी भी किस्म की कार्रवाई नहीं की है। न ही उनके किसी भी बैंक खाते को सीज किया गया है। यह सिर्फ अफवाहें फैलाई जा रही है। व्यापारी हीरा सचदेवा ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई अपराध नहीं किया, जिससे ईडी उन पर एक्शन ले। ईडी उनके घर पर जांच के लिए जरुर आई थी, लेकिन जो-जो उन्होंने पूछा, सब बताया गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में उनका कहीं कोई रोल नहीं है। जिसके चलते जांच टीम भी पूछताछ के बाद वापिस चली गई थी।


घर खरीदने संबंधी हुई थी पूछताछ

हीरा सचदेवा का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले ग्रीन सिटी में करीब 2500 की कोठी खरीदी है। उक्त कोठी उन्होंने गैरी हैरी नामक व्यक्ति से खरीदी थी। ईडी द्वारा  इस कोठी को लेकर ही सवाल जवाब किए गए थे। उन्होंने उक्त कोठी किससे खरीदी, कब खरीदी, कितने की खरीदी, इसकी जानकारी मांगी थी। उनके हर सवाल का जवाब भी दिया गया। उन्होंने जो भी पूछताछ की, वे उनसे संबंधित नहीं थी। बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति से संबंधित थी। मेरे साथ सीधे तौर पर ईडी का कोई विवाद नहीं था। वहीं ईडी की और से तीन साल पहले शहर में रेड की गई थी। उक्त रेड संबंधी पूछा गया था कि आपका उनसे कोई संबंध था या नहीं। जिसका मेरे साथ कोई संबंध नहीं था। जिसके बाद ईडी के अधिकारी अपनी जांच कर चले गए।

Yarn-Trader-Hira-Sachdeva-Appeared-Before-The-Media-For-The-First-Time-Stating-That-None-Of-His-Bank-Accounts-Had-Been-Frozen-Nor-Had-The-Ed-Issued-Any-Summons-To-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026