लुधियाना। लुधियाना के सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर पर चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई करने के आरोप लगे है। जब अभिभावकों ने इसकी शिकायत की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस ने सैदा चौक निवासी प्रीति की शिकायत पर टीचर रिंकू रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति ने बताया कि उनका बेटा लव चांडला ब्रह्मपुरी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। 22 अप्रैल को स्कूल की कक्षा इंचार्ज एवं शिक्षिका रिंकू रानी ने कथित तौर पर उनके बेटे की डंडों से पिटाई की। आरोप है कि इस घटना के बाद बच्चा डर गया और उसकी तबीयत भी खराब हो गई। प्रीति के अनुसार, 23 अप्रैल को वह अपने पति गगन चांडला के साथ स्कूल पहुंचीं और शिक्षिका से मामले को लेकर बातचीत करने की कोशिश की। इस दौरान शिक्षिका ने कथित तौर पर ऊंची आवाज में उन्हें स्कूल से बाहर जाने के लिए कहा और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
Teacher-Beats-Student-At-Government-School-Quarrels-With-Parents-Who-Went-To-Complain-Case-Registered