September 10, 2026 01:35:40
लुधियाना आरटीए दफ्तर में टैक्सी यूनियन का अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन, आरटीए को बताया बेईमान, मिनी बस ऑ

लुधियाना आरटीए दफ्तर में टैक्सी यूनियन का अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन, आरटीए को बताया बेईमान, मिनी बस ऑपरेटर बोने – ईमानदार है अधिकारी

Jul20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना आरटीए दफ्तर मे उस समय भारी हंगामा हो गया जब आरटीए के खिलाफ प्रदर्शन करने आए टैक्सी यूनियन और मिनी बस ऑपरेटर यूनियन के सदस्य आमने सामने हो गए। इस दौरान पुलिस द्वारा बीच बचाव कर मामला शांत कराना पड़ा। इस दौरान टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरटीए को बेईमान अधिकारी तक बता डाला। इस बीच मिनी बस ऑपरेटर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरटीओ को ईमानदार बताते हुए उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। देखते ही देखते दफ्तर परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। टैक्सी यूनियन का आरोप है कि आरटीओ को बार-बार शिकायत करने पर भी वो प्राइवेट व अवैध तरीके से चल रही मिनी बसों व कारों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्राइवेट कारों को टैक्सी के रूप में चलाने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्होंने परेशान होकर आरटीए ऑफिस में धरना लगाया। 

दोनों यूनियन के सदस्य हुए आमने-सामने

टैक्सी एवं ऑटो चालकों ने यूथ आजाद यूनियन के अध्यक्ष शरण सिंह और शहीद भगत सिंह टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुणाल शर्मा के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान शरण सिंह ने अपना विरोध जताने के लिए अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जगराओं मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष भीम सिंह अपने समर्थकों संग आरटीओ अधिकारियों के समर्थन में उतरे। मिनी बस ऑपरेटरों ने आरटीए को ईमानदार बताते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद टैक्सी चालकों और बस ऑपरेटरों के बीच बहस भी हुई।

Taxi-Union-Stages-Semi-Nude-Protest-At-Ludhiana-Rta-Office-Labels-Rta-Official-Dishonest-Mini-Bus-Operators-Call-The-Official-Honest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026