September 10, 2026 23:53:38
पंजाब में आप नेता की हत्या: हमलावरों ने पहले चढ़ाई गाड़ी, फिर तेजधार हथियारों से उतारा मौत के घाट

पंजाब में आप नेता की हत्या: हमलावरों ने पहले चढ़ाई गाड़ी, फिर तेजधार हथियारों से उतारा मौत के घाट

Jul22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। होशियारपुर के पास स्थित एक गांव आनंदगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की मंगलवार को कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोसी गांव के कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें सरपंच सतपाल सिंह ने समझौता करवाया था। आरोप है कि उसी समझौते की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने मंगलवार को उनके पिता पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले अपनी गाड़ी सरपंच के ऊपर दो-तीन बार चढ़ाई और उसके बाद तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

वारदात के बाद आरोपी फरार 

डीएसपी सिटी गुरिंदर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गए। हालांकि, हमलावरों की गाड़ी चला रहे एक युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। झड़प के दौरान उसे भी गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Aap-Leader-Murdered-In-Punjab-Assailants-First-Ran-Him-Over-With-A-Vehicle-Then-Hacked-Him-To-Death-With-Sharp-Edged-Weapons

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं