September 10, 2026 05:59:55
जेल मेडिकल अफसर नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार, 997 कैप्सूल और चरस बरामद; तलाशी में 2 मोबाइल और नकदी भ

जेल मेडिकल अफसर नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार, 997 कैप्सूल और चरस बरामद; तलाशी में 2 मोबाइल और नकदी भी मिली

Jul23,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। तरनतारन की सेंट्रल जेल श्री गोइंदवाल साहिब एक बार फिर चर्चा में है। यहां जेल में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनमोल प्रीत सिंह को तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 997 लाल कैप्सूल, 2 मोबाइल फोन, भारतीय मुद्रा और चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ है। यह घटना दो दिन पहले की है। सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह ने ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनमोल प्रीत सिंह (निवासी गली नंबर 6, ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु) की तलाशी शुरू की। डॉक्टर ने पहले अपने बैग की तलाशी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद, टीम ने डॉक्टर के बैग और उनकी i20 कार की तलाशी ली। इसमें 997 लाल कैप्सूल, 1490 अन्य कैप्सूल, 2050 गोलियां, 2 मोबाइल, 2630 रुपए भारतीय करेंसी, 53 ग्राम चरस जैसा पदार्थ और एक i20 कार बरामद की गई।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ श्री गोइंदवाल साहिब थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी लांबा ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाया जाएगा कि वह कितने समय से जेल में ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामान ले जा रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार डॉक्टर के परिवार के अन्य सदस्य भी पंजाब में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

Jail-Medical-Officer-Arrested-With-Narcotics-997-Capsules-And-Charas-Seized-Two-Mobile-Phones-And-Cash-Also-Recovered-During-The-Search



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं