October 10, 2026 06:47:10
लुधियाना हैंड ग्रेनेड हमले में शामिल बंबीहा गैंग के 3 गु्र्गे गिरफ्तार, मलेशिया से पकड़े गए, आईएसआई

लुधियाना हैंड ग्रेनेड हमले में शामिल बंबीहा गैंग के 3 गु्र्गे गिरफ्तार, मलेशिया से पकड़े गए, आईएसआई से जुड़े तार

Aug19,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। लुधियाना पुलिस ने ट्रांसनेशनल संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से डिपोर्ट कराए गए दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से इन आरोपियों को भारत लाने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल, अजय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों को मलेशिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन्हें पंजाब लाकर विभिन्न मामलों में पूछताछ की जा रही है। जसप्रीत सिंह जस बेहलबल को फरीदकोट पुलिस के हवाले किया है। वहां वह एक हत्या के मामले में वांछित है। अजय और पवनदीप का लुधियाना पुलिस को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

हत्या, फिरौती और विस्फोटक मामलों में वांछित
जानकारी देते हुए डीसीपी रुपिंदर सिंह के अनुसार, तीनों आरोपी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे। इनमें हत्या, फिरौती वसूली, विस्फोटक पदार्थों से जुड़े मामले शामिल हैं। आरोपियों पर लुधियाना में हैंड ग्रेनेड से धमाका करने की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस जांच में इनके आपराधिक नेटवर्क के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क, विदेश में बैठे हैंडलरों और पंजाब में सक्रिय सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

विदेश भागकर छिपे आरोपियों पर नजर
पंजाब पुलिस के अनुसार, OFTEC का मुख्य उद्देश्य विदेशों में छिपे पंजाब के वांछित अपराधियों को ट्रैक कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत वापस लाना है। इस कार्रवाई को ट्रांसनेशनल संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अजय लुधियाना में धमाका करने की साजिश रच रहा था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया था। उसके टारगेट पर भीड़ वाली जगह थी। वह छठ पूजा स्थल को निशाना बनाना चाहता था। जिसमें हजारों लोग पहुंचने थे। इस कारण पुलिस कई एंगलों पर जांच कर रही थी। 

Three-Operatives-Of-The-Bambiha-Gang-Involved-In-The-Ludhiana-Hand-Grenade-Attack-Have-Been-Arrested-They-Were-Apprehended-In-Malaysia-And-Links-To-The-Isi-Have-Been-Uncovered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं