लुधियाना | थाना लाडोवाल में पुलिस कस्टडी में एक हवालाती ने सुसाइड कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक ने हवालात में रखे गद्दे की जिप से फंदा लगाया और अपनी जान दे दी। पुलिस ने दो दिन पहले ही आरोपी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और कोर्ट से रिमांड हासिल की थी वीरवार को थाने का मुलाजिम आरोपी को हवालात से नहाने के लिए बुलाने गया तो पता चला कि उसने सुसाइड कर दिया। मुलाजिम ने तुरंत इसकी सूचना अन्य पुलिस कर्मियों को दी। कर्मचारियों ने आरोपी को फंदे से उतारा और उसे सिवलि अस्पताल लेकर आए।
Youth-Commits-Suicide-In-Lock-Up-While-On-Police-Remand-Police-Say-He-Used-The-Zipper-Of-A-Mattress-To-Hang-Himself-He-Had-Been-Arrested-With-Heroin