September 16, 2026 16:11:25
लुधियाना के भाजपा पार्षद ने कर डाली बिजली चोरी, एफआईआर के साथ साथ 1.69 लाख लगा जुर्माना, कार्रवाई को

लुधियाना के भाजपा पार्षद ने कर डाली बिजली चोरी, एफआईआर के साथ साथ 1.69 लाख लगा जुर्माना, कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया

Aug24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के वार्ड 66 से भाजपा के पार्षद रोहित सिक्का पर बिजली चोरी के आरोप लगे हैं। जिसके चलते बिजली विभाग ने पार्षद रोहित सिक्का के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया। विभाग की इस कार्रवाई के तहत पार्षद पर 1.29 लाख का जुर्माना और 40 हजार रुपए का कंपाउंडिंग चार्ज (कुल ₹1.69 लाख) लगाया गया है। दूसरी ओर, भाजपा पार्षद रोहित सिक्का ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से राजनीतिक रंजिश और दबाव बनाने की रणनीति करार दिया है। पार्षद रोहित सिक्का ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस मीटर को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई है, वह उनके नाम पर है ही नहीं। इसके साथ ही, जिस प्रॉपर्टी पर यह कार्रवाई हुई है, सरकारी दस्तावेजों में उसमें भी उनका नाम दर्ज नहीं है। रोहित सिक्का का कहना है कि वह उस दफ्तर में केवल रोजाना करीब दो घंटे के लिए बैठता हूं, ताकि इलाके के लोगों की समस्याओं को सुन सकूं और उनका समाधान कर सकूं। महज वहां बैठने के आधार पर मेरे खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कर देना पूरी तरह से गलत और निराधार है।"
सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप
पार्षद ने बताया कि यह मामला 21 अगस्त को दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 अगस्त तक विभाग द्वारा तय की गई जुर्माने की पूरी राशि जमा करवाए जाने के बावजूद, उन्हें जमानत देने में जानबूझकर आनाकानी की जा रही है। सिक्का के अनुसार, इस ढुलमुल रवैये से साफ पता चलता है कि मौजूदा सरकार और बिजली विभाग के अधिकारी मिलकर विरोधी दल के नेताओं पर नाजायज दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी एफएंडसीसी (F&CC) चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से यह कार्रवाई की गई है, ताकि विपक्ष के नेता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा न ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रही है।

Bjp-Councilor-Caught-Stealing-Electricity-Slapped-With-An-Fir-And-A-Fine-Of-1-69-Lakh-While-Terming-The-Action-Politically-Motivated



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं