September 9, 2026 22:09:47
हैबोवाल में जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज, दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो, फिर साल भर बनाता रहा शारीरि

हैबोवाल में जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज, दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो, फिर साल भर बनाता रहा शारीरिक संबंध

Jul25,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

हैबोवाल में जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज, दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो, फिर साल भर बनाता रहा शारीरिक संबंध लुधियाना के हैबोवाल में जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपी ने करीब 1 साल पहले एक लड़की के साथ घर में आकर जबरन दुष्कर्म किया और इसका एक वीडियो भी बना लिया । इसके बाद आरोपी करीब 1 साल तक उक्त लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। ऐसा मामला हैबोवाल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है । आरोपी की पहचान शक्ति वालिया के रूप में हुई है। शक्ति वालिया मंडी बहादुर के रोड स्थित वालिया एंड संस के परिवार से है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है लेकिन आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की का कहना है कि साल 2023 में आरोपी ने उसके साथ घर में जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इसका एक वीडियो भी मौके पर बना लिया। इसके बाद वह इस वीडियो को अपलोड करने की धमकी देकर उसके साथ साल भर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। हैबोवाल थाने में इस दुष्कर्म के अलावा एक अन्य मामला नाबालिग के साथ रेप करने का भी दर्ज किया है। नाबालिगा पीड़िता की मां के बयान पर हैबोवाल पुलिस ने fir दर्ज की है। fIR मुताबिक 20 जून की रात को उसकी बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई इसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद 26 जुलाई को वह खुद घर लौट आई तो उसने बताया कि आरोपी मुरारी उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। आरोपी मोरारी ने उसे जस्सिया रोड स्थित तूर के प्लांट में रखा था और उससे वहीं पर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Case-Of-Forcible-Rape-Registered-In-Haibowal-Video-Made-During-Rape-Then-Kept-Having-Physical-Relations-For-A-Year



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026