लुधियाना। शनिवार को लुधियाना में हरियाणा पुलिस ने छापेमारी की है। भारत नगर चौक स्थित शराब के ठेके पर सुबह 11 बजे से छापेमारी चल रही है। पुलिस ने दुकान से शराब का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस कई शराब की पेटियों की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि पुलिस को सूचना थी कि शहर में हरियाणा राज्य की शराब बेची जा रही है। जानकारी के अनुसार आज पुलिस ने भारत नगर चौक स्थित रॉयल वाइन शॉप पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई अन्य शराब ठेकेदार भी खिसक लिए। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले में ईटीओ सुमित थापर ने कहा कि वह इंस्पेक्टर को सूचित कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे।
Haryana-Police-Raids-The-Contracts-Of-Royal-Wines-Company-Of-Ludhiana-Checking-For-3-Hours-Records-Searched