खन्ना। माछीवाड़ा साहिब इलाके में सरहिंद नहर के गढ़ी पुल पर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसे कुत्तों ने नोच-नोच कर खा लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसे किसी जानवर ने खाया हुआ था। इस शख्स के कपड़ों से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि यह व्यक्ति शराब पीने का आदी था और यहां लोगों से भीख मांगकर या कभी-कभी किसी ढाबे पर काम करके जो पैसे कमाता था, उससे शराब पीता था। आशंका है कि यह व्यक्ति शराब के नशे में नहर के किनारे नहाने उतरा था। क्योंकि उसने अपना पजामा उतारा हुआ था। नशे के कारण वह नहर के किनारे गिर गया। जिसे रात में कुत्तों ने नोच कर खा लिया। पुलिस ने फिलहाल उसके शव को 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है, और आसपास के इलाकों में सूचना दे दी गई है ताकि उसकी पहचान हो सके।
Dead-Body-Of-A-Person-Found-On-The-Banks-Of-Canal-In-Ludhiana-Dogs-Scratched-Badly-Could-Not-Be-Identified-Used-To-Survive-By-Begging