तरनतारन। तरनतारन के कस्बा पट्टी में मंगलवार को 7 निहंगों ने तलवार से काट कर एक युवक का कत्ल कर दिया। युवक के पिता व भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में इन पर निहंगों ने अटैक किया था। निहंग बाना पहन कर कुछ लोग पीड़ित के घर में घुस आए और परिवार के सामने बाप-बेटों को काट दिया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बेटे की मौत हो गई है। घटना पट्टी की वार्ड नंबर 6 में घटी। मृतक की पहचान शम्मी पुरी के तौर पर हुई है। जबकि घायलों की पहचान करण पुरी व राजन पुरी के तौर पर हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि दोपहर के समय 5 निहंग घर में आ गए और शम्मी पुरी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े में निहंगों ने तलवारें निकाल ली और इसके बाद जो भी सामने आया, उसे काटना शुरू कर दिया। पुलिस परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई में लगी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि ये हमला पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी थाना सिटी थाने के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों का शम्मी पुरी के साथ पैसों का लेन-देन था। उनके 1.75 लाख रुपए शम्मी ने देने थे। इसके चलते निहंग बाणा पेहने कुछ लोग आए और घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद एसएसपी तरनतारन अश्वनी कपूर भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्हें देख इलाका निवासियों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद वे मौके से अधिकारियों के साथ बातचीत कर चले गए।
Nihang-Sikhs-Murdered-A-Youth-In-Tarn-Taran-There-Was-A-Dispute-Over-Money-Transaction-Father-And-Son-Were-Killed-With-Swords-After-Entering-The-House