September 11, 2026 01:41:17
पूर्व मंत्री आशु 5 दिन के पुलिस रिमांड पर, विदेशों की ट्रांजेक्शन आई सामने, ईडी का दावा कई सवालों के

पूर्व मंत्री आशु 5 दिन के पुलिस रिमांड पर, विदेशों की ट्रांजेक्शन आई सामने, ईडी का दावा कई सवालों के नहीं दे सके जवाब

Aug2,2024 | Enews Team | Chandigarh

पंजाब। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी ने गुरुवार को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। देर शाम ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 9 घंटे तक ईडी अधिकारियों ने आशु से उनकी बढ़ी हुई संपत्ति और विदेशों में लेनदेन के बारे में पूछताछ की। आज आशु को संविधान चौक के पास कोर्ट में पेश किया गया। ED के अधिकारियों ने अदालत से 7 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदलात ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 5 दिन का रिमांड दिया है। 7 अगस्त को आशु को फिर से पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि आशु ईडी के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। ईडी पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए आशु की बढ़ी हुई संपत्ति की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार ईडी अधिकारियों के सामने विदेशों में कुछ लेनदेन की बात सामने आई है। जिससे आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी अब उन खाताधारकों की समीक्षा करने में जुटी है, जिनके खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। ईडी विधानसभा चुनाव से पहले आशु द्वारा सार्वजनिक किए गए उनकी संपत्ति के हलफनामों का भी मौजूदा संपत्ति के साथ मूल्यांकन कर रही है। ईडी आने वाले दिनों में आशु के कुछ करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है।

इस मामले संबंधी ED के अधिकारी जे.पी सिंह ने कहा कि मनी लांड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशू को गिरफ्तार किया गया है और वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं जिस कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा है कि मीडिया को प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी जाएगी। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की ईडी द्वारा गिरफ्तारी डाले जाने के बाद अभी तक पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने को स्टेटमेंट तक जारी नहीं की। बीते रात जरूर जालंधर से विधायक परगट सिंह, विधायक सुखविंदर कोटली और पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी रात को पहुंचे लेकिन उन्हें आशु से मिलने का मौका नहीं मिला। आशु 16 महीने पहले भी जेल जा चुके हैं। आशु 7 महीने जेल में रहे। वह 7 मई 2023 को जमानत पर बाहर आए हैं। लोकसभा चुनाव दौरान आशु की भाजपा में शामिल होने की खूब चर्चा रही है क्योंकि आशु के करीबी लुधियाना के पूर्व सांसद और मौजूदा राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो चुके है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि आशु के राजीतिक सफर में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

Former-Minister-Ashu-On-5-Day-Police-Remand-Foreign-Transactions-Revealed-Ed-Claims-Could-Not-Answer-Many-Questions



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं