September 9, 2026 23:03:50
हेरफेर कर शेयर का दाम बढ़ाने वाली आइसवर्थ रियाल्टी पर ईडी की रेड में करोड़ों की नगदी व चल संपति जब्त

हेरफेर कर शेयर का दाम बढ़ाने वाली आइसवर्थ रियाल्टी पर ईडी की रेड में करोड़ों की नगदी व चल संपति जब्त

Aug2,2024 | Desk | New Delhi

इंफोरसमेंट डायरेक्टाेरेट की ओर से शेयर बाजार की कंपनी सनराइज एशियन लिमिटेड के दाम हेरफेर बढ़ाने के मामले में मेसर्ज आइसवर्थ रियाल्टी एलएलपी पर की गई छापामारी में 38.57 करोड़ रुपए की नगदी व चल संपति जब्त कर ली गई है। बताया जाता है कि ये कंपनी शेयरों की वास्ताविक वित्तीय ग्रोथ से नहीं ब्लकि विभिन्न कंपनियों के खातों से की जाने वाली खरीद की चलते होती थी।  ईडी के मुंबई कार्यालय को इस संबंधी सेबी (SEBI) की ओर से शिकायत दी गई थी। जिसके बाद सेबी की ओर से दो दिन पहले धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मुंबई, सूरत और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर मेसर्ज आइसवर्थ रियाल्टी एलएलपी सहित कईं अन्य कंपनियों व व्यक्तियों पर छापमारी की गई थी। जिसमें ईडी को हीरे, बैंक फंड, डीमैट खाता होल्डिंग्स और लगभग 38.57 करोड़ रुपये की नकदी के रूप में चल संपत्ति जब्त/जमा की गई है। इसके अलावा इस छापमारी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस बरामद की हैं। ईडी ने सेबी अधिनियम 1992 की विभिन्न धाराओं के तहत एक शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। यह मामला मेसर्स आइसवर्थ रियलिटी एलएलपी और अन्य आरोपी व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा कई परस्पर जुड़ी समूह संस्थाओं के साथ मिलीभगत करके सनराइज एशियन लिमिटेड (एसएएल) के शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने से संबंधित है, जिससे वास्तविक निवेशकों की कीमत पर अवैध लाभ कमाया जा रहा है। इसके अलावा, जांच अवधि के दौरान शेयरों की कीमत में देखी गई वृद्धि कंपनी के वास्तविक वित्तीय प्रदर्शन के साथ तालमेल में नहीं थी और केवल समूह संस्थाओं द्वारा किए गए हेरफेर के कारण थी। ईडी जांच से पता चला कि कई संस्थाओं और व्यक्तियों ने सनराइज एशियन लिमिटेड (एसएएल) के शेयरों की कीमतों में हेरफेर करके भारी लाभ कमाया था, जबकि वास्तविक निवेशकों को नुकसान हुआ था। इस तरह से प्राप्त अवैध लाभ विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों के खातों के माध्यम से भेजे गए थे, जिनमें से करोड़ों की राशि हीरे के व्यापार के व्यवसाय में लगा दी गई। बड़ी बात है कि साल 2022 में सेबी की ओर से इस शेयर में फ्राॅड ट्रेडिंग को कंपनी के पांच डायरेक्टर और 86 इंटाइटिस को एक करोड़ का जुर्माना लगाया था। बताया जाता है कि इंकम टैक्स की शिकायत पर सेबी ने सनराइज एशियन लिमिटेड के शेयर में साल अक्टूबर 2012 से लेकर सितंबर 2015 तक की मियाद में अपनी निगरानी में रखा था और इस जांच में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी।

Crores-Of-Rupees-In-Cash-And-Movable-Assets-Seized-During-Ed-Raid-On-Iceworth-Realty



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026