September 11, 2026 03:41:33
बेकाबू ट्रक ने तोड़े बिजली के खंभे, फर्नीचर के शोरुम में घुसा, चालक गंभीर ज़ख्मी

बेकाबू ट्रक ने तोड़े बिजली के खंभे, फर्नीचर के शोरुम में घुसा, चालक गंभीर ज़ख्मी

Aug3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना लुधियाना में बीती रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बिजली के खंभे तोड़ दिए। ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक एक फर्नीचर के शोरुम में जा घुसा। ड्राइवर के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में ट्रक के कैबिन से बाहर निकाला और प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। ट्रक बेहद क्षतिग्रस्त हालत में है। बिजली के खंबे गिरने के कारण विकास नगर सहित कई इलाकों में बिजली देर रात से गुल है। कुछ इलाकों में बिजली शुरू हो गई, लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बंद है। पूर्व पार्षद तनवीर सिंह धालीवाल ने बताया कि रात 12 बजे के बाद तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। उसके चालक ने शराब पी हुई थी। करीब 200 मीटर तक बिना रुके वह खंभे तोड़ता हुआ आया और एक फर्नीचर के शोरुम में घुस गया। शोरुम में घुसने से फर्नीचर मालिक को काफी नुकसान हो गया। हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। कुछ इलाकों में दूसरे बिजली घर से सप्लाई दी गई।

कई इलाकों में अभी राहत कार्य जारी है। ड्राइवर की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस चौकी शहीद भगत सिंह ने ट्रक को कब्जे में लिया है। उधर, पुलिस मुताबिक अभी किसी की कोई शिकायत नहीं मिली। ड्राइवर की जल्द पहचान कर ली जाएगी।

Uncontrollable-Truck-Breaks-Electric-Poles-Enters-Furniture-Showroom-Driver-Seriously-Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं