September 10, 2026 06:56:57
चंडीगढ़ कोर्ट में चली गोलियां, पूर्व Aig ने Irs अफसर दामाद की कर डाली हत्या, तलाक केस की सुनवाई में

चंडीगढ़ कोर्ट में चली गोलियां, पूर्व Aig ने Irs अफसर दामाद की कर डाली हत्या, तलाक केस की सुनवाई में पहुंचे थे

Aug3,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसी केस की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में अफसर थे। उनका पत्नी के साथ काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मीडिएशन (मध्यस्थता) सेंटर भेजा था। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी। इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मीडिएशन सेंटर से बाहर लाए। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी।

आसपास के लोगों ने हरप्रीत को संभाला। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह सिद्धू और उसके दो साथियों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, तत्कालीन AIG (ह्यूमन राइट्स) अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ नाजायज शिकायत देकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। उन पर सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगे। उन्हें अर्टिगा गाड़ी मिली हुई थी। जिसमें वह पंजाब विजिलेंस के AIG बनकर लोगों की जांच करने के लिए जाते थे। जबकि उस दौरान वह कभी भी विजिलेंस ब्यूरो में कार्यरत नहीं रहे।

Bullets-Fired-In-Chandigarh-Court-Former-Aig-Killed-Irs-Officer-Son-In-Law-Had-Reached-The-Hearing-Of-Divorce-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं