September 11, 2026 01:41:33
बठिंडा में पेड़ से टकराई बोलेरो:पंजाब पुलिस के सिपाही की मौत, मुक्तसर साहिब में था तैनात, जा रहा था अ

बठिंडा में पेड़ से टकराई बोलेरो:पंजाब पुलिस के सिपाही की मौत, मुक्तसर साहिब में था तैनात, जा रहा था अपने घर

Aug4,2024 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा | देर रात हुए एक हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। देर रात श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव दीओन के बस स्टॉप के पास पुलिसकर्मी की बोलेरो कार नीम के पेड़ से टकरा गई। जिससे सिपाही नवजोत सिंह की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह उर्फ मटरू वरिष्ठ सिपाही एमटी सेक्शन श्री मुक्तसर साहिब, बीती रात करीब 12 बजे बोलेरो में सवार होकर बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब जा रहा था। जैसे ही वह गांव दीओन के पास पहुंचा तो उसकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का विशाल पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के नीम के पेड़ से टकराने पर आसपास के घरों के लोग एकत्रित हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनने के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सिपाही नवजोत सिंह को बोलेरो से बाहर निकाला और बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक वरिष्ठ सीनियर सिपाही नवजोत सिंह उर्फ मटरू श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला बताया जा रहा है, और श्री मुक्तसर साहिब एमटी सेक्शन में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bolero-Collides-With-A-Tree-In-Bathinda-Punjab-Police-Constable-Dies-Was-Posted-In-Muktsar-Sahib-Was-Going-To-His-Home

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं