September 10, 2026 04:15:26
टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या:लुधियाना-चंडीगढ़ Nh पर मिला शव, गाड़ी लूटी, सवारी छोड़ने जा रहा था

टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या:लुधियाना-चंडीगढ़ Nh पर मिला शव, गाड़ी लूटी, सवारी छोड़ने जा रहा था, पिता को भेजी लोकेशन

Aug10,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना | लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई। वारदात के बाद टैक्सी भी गायब है।

जिससे यही आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात के बाद लुटेरे हत्या करके गाड़ी लूटकर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

रवि कुमार ने रात अपने परिवार वालों से कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। उसके पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था। 15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है। लोकेशन भेजी गई और आकर देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके गोलियां मारी गईं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था।

जय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने लगा था। वह ऑल्टो कार चलाता था। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी पिंकी ने भी यही कहा कि उनके पति ने फोन करके घर यही बताया कि उसे गोली लगी है। उसके बाद कोई बात नहीं हुई।

समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर आए। सीआईए की टीम भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि गोलियां मारकर मर्डर किया गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह लूटपाट का केस है या कोई अन्य। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। रवि का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है कि जल्द केस को ट्रेस करेंगे।

Taxi-Driver-Shot-Dead-Dead-Body-Found-On-Ludhiana-Chandigarh-Nh-Car-Looted-Was-Going-To-Leave-The-Ride-Sent-Location-To-Father



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026