September 11, 2026 08:00:47
मॉडल टाउन में बच्ची की फंदा लगाने से मौत, तीज के त्यौहार पर लगाया था झूला, गले में दुपट्टा फंसने से

मॉडल टाउन में बच्ची की फंदा लगाने से मौत, तीज के त्यौहार पर लगाया था झूला, गले में दुपट्टा फंसने से हुआ हादसा

Aug10,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मॉडल टाउन इलाके में एक 11 साल की बच्ची की शकी हालातों में फंदा लगने से मौत हो गई। परिवार का कहना है कि तीज के त्योहार मौके घर पर झूला लगाया हुआ था। झूला झुलते समय बच्ची का दुपट्टा गले में फंस गया। दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार हवाले लाश कर दी है। मरने वाली बच्ची का नाम मीनाक्षी है। मीनाक्षी गुरु नानक खालसा गर्ल सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा है। वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। हादसे के समय मीनाक्षी की छोटी बहन और भाई ही घर पर थे। जानकारी देते हुए मीनाक्षी के पिता लखनलाल ने कहा कि वह उत्तराखंड के रहने वाले है। लुधियाना में वह माडल टाउन इलाके में रहते है। लखनलाल ने कहा कि वह पत्नी के साथ मार्केट बच्चों के लिए तीज का सामान लेने गए थे। जब वह घर वापस लौटे तो बच्ची जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृतक घेषित कर दिया। जांच अधिकारी सीनियर कांस्टेबल गुरमुख सिंह ने कहा कि बच्ची मीनाक्षी के पिता लखन लाल एक ढाबा में तंदूर पर काम करते है। वह तीन भाई-बहनों में से सबसे बड़ी थी। माडल टाउन में परिवार किराए के मकान में रहता है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने छत में लगे कुंडे में झूला डाला हुआ था। झूला झुलते समय दुपट्टा अचानक उसके गले में फंस गया और उसके सांस घुट गई। परिवार मुताबिक जब वह मौके पर पहुंचे तो बच्ची का गला फंदे में फंसा हुआ था। गुरमुख सिंह मुताबिक सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए गए है।

Girl-Dies-Due-To-Hanging-In-Model-Town-Swing-Was-Put-Up-On-Teej-Festival-Accident-Happened-Due-To-Dupatta-Getting-Stuck-Around-Her-Neck



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं