September 9, 2026 23:57:33
 स्पा सेंटर Vs देह व्यापार अड्डा-  लुधियाना में स्पा सेंटर बनते जा रहे अय्याशी का अड्डा , दुगरी के व

स्पा सेंटर Vs देह व्यापार अड्डा- लुधियाना में स्पा सेंटर बनते जा रहे अय्याशी का अड्डा , दुगरी के वाइट हैवन स्पा सेंटर पर छापामारी

ताजपुर रोड पर होटल करोज इन में पुलिस की छापामारी

Aug10,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना के कईं स्पा सेंटर धीरे धीरे अय्याशी का अड्डों में तबदील होते चले जा रहे हैं और इनमें 2500 से लेकर 5000 हजार में लड़कों को लड़कियों परोसी जा रही हैं। आज आज दुगरी रोड लिबड़ा बस स्टैंड के पास वाइट हैवन नाम के एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की है और इसका नतीजा ये हुआ कि छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के की स्पा सेंटरों में भी हड़कंप मच गया। कई स्पा सेंटरों के मालिक अपने-अपने स्पा सेंटर बंद करके भाग गए। पुलिस ने वाइट हैवन स्पा सेंटर पर दबिश दी है। इसी तरह ताजपुर रोड पर भी एक होटल में रेड हुई और यहां भी चार लड़कों को दो लड़कियों के साथ अपत्तिजक हालत में पकड़ा है। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का रिकार्ड तो चेक किया ही इसके साथ साथ यहां पर लगा डीवीआर भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को युवतियों के संग रंग-रलियां मनाते हुए काबू किया है। कुल कितनी लड़कियां और लड़के पकड़े हैं, अभी आधिकारिक रूप से पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के अलग-अलग थानों की पुलिस ने वाइट हैवन स्पा सेंटर पर रेड की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑनलाइन लड़कियों की बुकिंग करके स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। इलाके में रहने वाले लोगों ने भी पुलिस से इसकी शिकायत की थी। लोगों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की गई। लुधियाना के कईं इलाकों से स्पा सेंटरों में देह व्यापार का काम चलने की शिकायतें तो आ रही हैं, लेकिन पुलिस में महीना पहुंचने की सेटिंग के चलते इन पर कार्रवाई न होने की बातें भी सामन आ रही हैं।  


सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि ग्राहक के साथ स्पा सेंटर का मैनेजर फोन पर ही ग्राहक से सेटिंग कर लेता था। ग्राहक को ऑनलाइन विदेशी लड़कियों की तस्वीरें भेज दी जाती थी। ग्राहक से स्पा सेंटर का मैनेजर एंट्री करीब 1 हजार रुपए लेता। रजिस्टर पर मैनेजर स्पा सर्विस लिखता था, लेकिन बंद कमरे में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बोली लगती थी। पुलिस ने स्पा सेंटर मैनेजर को भी पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह विदेशी लड़कियां कहां से मंगवाता है और शहर में किन जगहों पर वह लड़कियां सप्लाई होती है। स्पा सेंटर से काबू किए लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। थाना पीएयू के एसएचओ रजिंदर सिंह ने कहा कि रजिस्ट्रर चेक किया गया है। बाकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर में लगा डीवीआर कब्जे में ले लिया है। बड़ी बात है कि पीएयू थाने के नजदीक ही हंबड़ां रोड पर राजा ढाबा के आसपास भी एक स्पॉ सेंटर में भी देह व्यापार का धंधा होने की खबरें खूब चर्चा में हैं, लेकिन पुलिस यहां पर अभी हाथ नहीं डाल पाई हैं। 

होटल करोज इन में छापामारी में भी पकडे़ गए लड़के लड़कियां 
इसा तरह सात नंबर थाना पुलिस ने ताजपुर रोड पर स्थित होटल करोज-इन में बाद दोपहर रेड की। रेड पड़ते ही होटल के कमरों में ठहरे युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली जिसमें पुलिस ने दो लड़कियां व चार लड़के आपतिनजक हालत में मिले। लड़कों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।थाना डिवीजन नंबर 7 के SHI भूपिंदर सिंह ने बताया कि होटल करोज इन में पुलिस की तरफ से रूटीन चेकिंग की गई थी। कमरों में रह रहे लोगों से पूछताछ की गई। जो लड़के लड़कियां पकडे थे उन सभी की आयु भी 18 साल से ऊपर थी।

 स्पा सेंटर Vs देह व्यापार अड्डा-  लुधियाना में स्पा सेंटर बनते जा रहे अय्याशी का अड्डा , दुगरी के व  स्पा सेंटर Vs देह व्यापार अड्डा-  लुधियाना में स्पा सेंटर बनते जा रहे अय्याशी का अड्डा , दुगरी के व

Spa-Center-Vs-Prostitution-Den-Raid-On-White-Heaven-Spa-Center-In-Dugri



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026