September 9, 2026 23:56:07
लुधियाना में कार में मिली इंजीनियर की लाश, 5 दिन से था लापता, परिवार कर रहा था तलाश

लुधियाना में कार में मिली इंजीनियर की लाश, 5 दिन से था लापता, परिवार कर रहा था तलाश

Aug11,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना लुधियाना में ईशर नगर पुल के पास शनिवार रात एक इंजीनियर को कार में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। कार खाली प्लॉट में खड़ी थी। बेहोश पड़े व्यक्ति को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार फोकल प्वाइंट के ईशर नगर इलाके में शराब के ठेके के पीछे प्लॉट में एक व्यक्ति कार में बेहोशी की हालत में मिला तो हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चौकी ईशर नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने व्यक्ति को बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय विवेक दत्त के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से अमृतसर के मजीठा रोड का रहने वाला है। माता-पिता की मौत के बाद वह लुधियाना के नीची मंगाली इलाके में अपने चाचा के साथ रहता है।

मृतक के चाचा के अनुसार वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह पिछले एक सप्ताह से काम पर नहीं गया था। जिसके बाद से उसके चाचा उसकी तलाश में जुटे हुए थे। ईशर नगर में कार में उसका शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस चौकी ईशर नगर के प्रभारी एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें व्यक्ति की मौत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर वह युवक के परिजनों को सूचित करेंगे और उसका पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Engineers-Body-Found-In-Car-In-Ludhiana-Was-Missing-For-5-Days-Family-Was-Searching

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026