September 10, 2026 23:45:58
पंजाब में 10 लोग बाढ़ में बहे, 9 की मौत:हिमाचल से इनोवा में आ रहे थे; एक को रेस्क्यू किया, 1 अब भी ल

पंजाब में 10 लोग बाढ़ में बहे, 9 की मौत:हिमाचल से इनोवा में आ रहे थे; एक को रेस्क्यू किया, 1 अब भी लापता

Aug11,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। होशियापुर जिले में रविवार को भारी बरसात के चलते नाले में आए उफान में एक इनोवा गाड़ी बह गई। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोग बह गए, जिनमें से 9 की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर लिया गया। मरने वालों में से 6 एक ही परिवार के मेंबर थे। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के देहलां गांव के रहने वाले थे और शादी में भाग लेने के लिए पंजाब के नवांशहर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से 9 डेडबॉडी बरामद कर ली। सुरक्षित बचाए गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जो दो लोग लापता हैं, उनकी तलाश जारी है।

हिमाचल के देहलां गांव के दीपक भाटिया रविवार सुबह एक शादी-समारोह में शामिल होने के लिए इनोवा गाड़ी में पंजाब के नवांशहर के लिए रवाना हुए। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा दीपक के 3 बच्चों और माता-पिता समेत परिवार के 10 सदस्य सवार थे। जब वह पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर एरिया पर बसे महरोवाल गांव पहुंचे तो इलाके में लगातार हो रही बरसात के चलते वहां बहने वाला जैजो नाला उफान पर था। बरसात के बीच नाले को पार करते समय गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई।

होशियारपुर के SSP सुरेंद्र लांबा ने बताया है कि सुबह से हो रही भारी बरसात की वजह से जैजो नाले में बाढ़ आ गई थी। इसी बाढ़ में गाड़ी फंस गई और बह गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों ने JCB मंगवाकर रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान कार में फंसे एक व्यक्ति को बचा लिया गया। बाकी लोग गाड़ी के दरवाजे खुल जाने से बह गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि गाड़ी के गेट अपने आप खुल गए थे या उसमें फंसे लोगों ने बचने के लिए दरवाजे खोले थे। हादसे में देहलां गांव के दीपक भाटिया, उनके पिता सुरजीत भाटिया और मां परमजीत कौर की मौत हो गई। गाड़ी में सवार दीपक भाटिया की 20 वर्षीय बेटी अंजू, 18 वर्षीय बेटी भावना और 12 वर्षीय बेटे हरमीत की भी मौत हो गई। तीन अन्य मृतकों की पहचान सरूप चंद, बिंदर और शिन्नो के रूप में हुई। होशियारपुर के SSP सुरेंद्र लांबा के मुताबिक, स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद NDRF टीम बुलाकर नाले में बहे लोगों की तलाश शुरू की गई। पानी के तेज बहाव के चलते रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 9 लोगों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई। दो लोगों की तलाश जारी है।

10-People-Washed-Away-In-Floods-In-Punjab-9-Died-Were-Coming-From-Himachal-In-Innova-One-Rescued-1-Still-Missing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं