मोगा | धर्मकोट में एक विवाहिता ने सुसराल वालों से परेशान होकर जहरीली वस्तु का सेवन करके सुसाइड कर लिया। थाना धर्मकोट ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं।
थाना धर्मकोट के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास 25 वर्षीय मृतक विवाहिता ममता की मां ज्योति निवासी होशियारपुर ने बयान दर्ज कराए हैं। बयान के अनुसार, 25 वर्षीय ममता की शादी डेढ़ साल पहले धर्मकोट के रहने वाले शुभम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ममता को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।
कुछ दिन पहले मायके वालों ने ससुराल वालों को एक एसी भी लेकर दिया था। आरोप है कि, ममता के सुसराल वाले 25 लाख दहेज की मांग करते थे। जिसे लेकर सुसराल वालों की ओर से उसे तंग किया जाता था। सुसराल वालों की इस प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की मां ने बताया कि, जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने ज्योति की शिकायत पर मृतका ममता की के पति शुभम, ससुर राजकुमार, जेठ विशाल और जेठानी सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
Married-Woman-Committed-Suicide-In-Laws-Left-The-Deceased-In-The-Hospital-And-Ran-Away-Demanding-Rs-25-Lakh