September 9, 2026 23:35:32
जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला:जमानत पर आया बाहर, समझौता करने पहुंचा, 2 साल पहले हुई विवाहिता की

जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला:जमानत पर आया बाहर, समझौता करने पहुंचा, 2 साल पहले हुई विवाहिता की मौत

Aug12,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | जमानत पर बाहर आने के बाद एक व्यक्ति समझौता करने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। जहां पर उसकी अपने साले से भिड़ंत हो गई। जीजा-साले में हुई झड़प का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना के जागीरपुर निवासी सत्यम कुमार ने बताया कि उसकी बहन की लुधियाना के ही पवन कुमार से शादी हुई थी। करीब दो साल पहले उसकी बहन ने ससुरालियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने उसकी बहन के पति पवन कुमार पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। उसी समय से आरोपी पवन कुमार उनके साथ व उनके पूरे परिवार से रंजिश रखता था और कई बार धमकियां भी दे चुका है।

सत्यम कुमार ने बताया कि बीती रात संडे की छुट्टी होने के कारण वह परिवार के साथ बाजार गया था। जब वह वापस घर लौटा तो पवन कुमार अपने कुछ साथियों के साथ मोहल्ले में खड़ा था। जैसे ही वह अपने घर के बार के पास पहुंचा तो पवन ने उन पर हमला कर दिया।

सत्यम कुमार ने बताया कि दोषी पवन कुमार उनसे समझौता करने पहुंचा था। पहले भी वह समझौता करने का दबाव बना चुका है और धमकी भी दे चुका है।

थाना टिब्बा के एसएचओ भगतवीर सिंह ने कहा कि जीजा-साले में हुई झड़प की जांच की जा रही है। घटना की सीसीटीवी भी उन्होंने कब्जे में ले ली है। जांच के बाद जरुरी कार्रवाई की जाएगी।

Brother-In-Law-Made-A-Fatal-Attack-On-His-Brother-In-Law-Came-Out-On-Bail-Reached-A-Compromise-Married-Woman-Died-2-Years-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026