September 9, 2026 23:56:07
धागा फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

धागा फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

Aug16,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना |  समराला चौक के पास वर्निकल ट्रेडर यार्न फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का यार्न जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर 6 टन से ज्यादा यार्न स्टोर किया हुआ था। आज अचानक फैक्ट्री के गोदाम से धुआं निकलने लगा। आसपास रहने वाले लोगों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक बीएन शर्मा ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी।आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने मजदूरों को बाहर निकालकर खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती देख उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को सूचना दी।

आग बहुत तेज होने के कारण फैक्ट्री में सीधे प्रवेश संभव नहीं था। इस कारण कई जगह दीवारें तोड़नी पड़ी। दमकलकर्मी दीवारें तोड़कर फैक्ट्री में घुसे और रेस्क्यू शुरू किया। दमकलकर्मी विजय कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही सभी थानों को सूचना देकर पानी की गाड़ियां बुलाई गईं। अब तक 7 से अधिक गाड़ियां लगाई जा चुकी हैं।

फैक्ट्री के अंदर धुआं जमा होने के कारण विस्फोट भी हुए। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल राहत कार्य जारी है। लोगों को धागा फैक्ट्री के पास जाने से रोका जा रहा है।

Fire-In-Thread-Factory-Accident-Happened-Due-To-Short-Circuit-Firefighters-Entered-Inside-By-Breaking-The-Wall

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026