पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने लुधियाना सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते मेराडो पुलिस चौकी में तैनात एएसआई (ASI) प्रताप सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रैप के बाद उसके वाहन की तलाशी के दौरान VB टीम ने 32,000 रुपये भी बरामद किए हैं। आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य VB के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना के शिमलापुरी निवासी गुरजीत राय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उपरोक्त पुलिस कर्मी को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने VB से संपर्क किया है और बताया है कि उसके खिलाफ उक्त पुलिस स्टेशन में एक पुलिस मामला दर्ज किया गया था और उक्त ASI प्रताप सिंह इस मामले में जांच अधिकारी (IO) था। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एएसआई ने जांच के दौरान बिना किसी दस्तावेज के उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। उक्त मामले में जमानत मिलने के बाद वह अपना सामान वापस लेने के लिए एएसआई प्रताप सिंह से मिला, लेकिन आरोपी एएसआई ने 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और कुछ सामान उसे वापस करने के बदले में पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपये की रिश्वत भाी दे दी गई । उसने आगे बताया कि एएसआई अब बाकी बचे सभी सामान वापस करने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त एएसआई प्रताप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज के थाने में उक्त एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Vigilance-Bureau-Arrests-Assistant-Sub-Inspector-For-Taking-Rs-20000-Bribe