September 10, 2026 00:56:27
लुधियाना में सड़कों पर उतरे डॉक्टर, पूरा दिन बंद रही प्राइवेट ओपीडी, कोलकाता में डॉक्टर से रेप-हत्या

लुधियाना में सड़कों पर उतरे डॉक्टर, पूरा दिन बंद रही प्राइवेट ओपीडी, कोलकाता में डॉक्टर से रेप-हत्या के विरोध में निकाला पैदल मार्च

Aug17,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में शनिवार को सभी निजी अस्पतालों की ओपीडी पूरी तरह से बंद रखी गई। दरअसल IMA ने यह फैसला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद लिया है। आज सुबह 6 बजे से देशभर में मॉडर्न मेडिसिन के डॉक्टरों की सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया गया है। रविवार 18 अगस्त को सुबह 6 बजे के बाद सेवाएं शुरू की जाएंगी। आज नियमित ओपीडी नहीं चलेगी और वैकल्पिक सर्जरी भी नहीं की जाएंगी। दांतों की डॉक्टर रोली चरण ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा देश में होना बहुत जरूरी है। सभी डॉक्टरों की मांग है कि कोलकाता में जो रेप केस और मर्डर हुआ है वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाने चाहिए ताकि जघन्य अपराधों पर नकेल कसी जा सके। IMA द्वारा चैरिटेबल अस्पतालों से ओपीडी बंद करने के लिए संपर्क किया है। कुछ डॉक्टरों ने कहा कि अगर वे सहमत होते हैं तो सभी सामूहिक अवकाश ले सकते हैं। डॉ. सचदेवा ने कहा कि जब तक सभी डॉक्टर बड़ी संख्या में एकत्रित नहीं होंगे, उनका विरोध सफल नहीं होगा। डॉ. सचदेवा ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना बेहद शर्मनाक है। पुलिस ने ढीली कार्रवाई की है। सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। आज भारत के सभी डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से जवाब मांग रहे हैं। अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Doctors-Took-To-The-Streets-In-Ludhiana-Private-Opd-Remained-Closed-The-Whole-Day-Foot-March-Taken-Out-In-Protest-Against-Rape-Murder-Of-A-Doctor-In-Kolkata



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026